Subscribe Us

Purnea University के PG में नामांकन हेतु मत्वपूर्ण सूचना, जल्द सुधार करना होगा प्रतिष्ठा का अंक

Purnea University के PG में नामांकन हेतु मत्वपूर्ण सूचना, जल्द सुधार करना होगा प्रतिष्ठा का अंक




                  पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के सूचना अनुसार स्नातकोत्तर सत्र 2020-21 में नामांकन लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधिकारीक वेबसाइट https://www.purneauniversity.ac.in/ के एडमिशन सेक्शन में लॉगइन कर सिर्फ अपने प्रतिष्ठा विषय के प्राप्तांक में सुधार कर लें

 
           Correction  Last Date   (Extended - 08/11/2020 ) 

 चूँकि नामांकन के आवेदन के समय सभी छात्र-छात्राएं अपने सभी विषयों के पूर्णांक भर दिए थे जिससे मेधा सूची तैयार नहीं की जा सकती है। 
PG में नामांकन के लिए सिर्फ Hons के अंक को ही आधार मान कर मेधा सूची तैयार की जाती है। इसलिए प्रतिष्ठा विषय के अंक में सुधार करना अतिआवश्यक है।


             अतः पीजी  के सभी छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से सिर्फ अपने प्रतिष्ठा विषय के प्राप्तांक और पूर्णांक में सुधार दिनांक 03.11.2020 से 05.11.2020 तक कर लें।

प्रतिष्ठा विषय के प्राप्तांक एवं पूर्णांक में सुधार के बाद ही मेधा सूची तैयार की जाएगी एवं नामांकन की प्रक्रिया 06.11.2020 से 12.11.2020 तक होगी।

Purnea University PG First Merit List Error & UG Admission 2020

एक तरफ पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी का प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी फिर अचानक से मेरिट लिस्ट सोमवार को स्थगित कर दिया जाता है। उपर्युक्त बातें छात्र नेता सौरभ कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पीजी का प्रथम मेरिट लिस्ट रद्द करने से छात्रों को परेशानी हो रही । पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जो यूजी में नामांकन करवाने के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की थी वह मेरिट लिस्ट भी सही तरीके से जारी नहीं की गई थी जिससे कि यूजी और पीजी में नामांकन करवाने वाले छात्र -छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




Post a Comment

0 Comments