स्नातक पार्ट 1 एवं पार्ट 2 (सत्र 2018 -21 ) का सेंटर लिस्ट और एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी! निश्चित तिथि पर होगी सभी परीक्षाएं!
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बिभिन्न सत्रों की परीक्षा आयोजित करने का एलान करते हुए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर एन यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षाएं 25 नवम्बर से आरम्भ होगी और 19 जनवरी 2021 को समाप्त हो जाएगी ।श्री यादव ने यह भी कहा कि जैसे -जैसे परीक्षा समाप्त होती जाएगी ,कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया जाएगा।कहा कि फरवरी 2021 तक सभी परीक्षा फल का प्रकाशन कर दिया जाएगा।कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य अगले सत्र को नियमित करना है ।इस वर्ष कोरोना और चुनाव की वजह से परीक्षा में बिलंब हुई है ।श्री यादव ने यह भी कहा कि जिन वर्गों के नामांकन हो रहे हैं ,उनका ऑनलाइन क्लासेज भी तुरंत आरम्भ कर दिया जाएगा।अन्य वर्गों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी है ।
जारी कैलेंडर के अनुसार ,सत्र 2019 -22 डिग्री पार्ट 1 की परीक्षा 04 जनवरी 2021 से तो सत्र 2018-21 डिग्री पार्ट 2 की परीक्षा 15 दिसम्बर से होगी। कैलेण्डर में बीसीए, एलएलबी ,बीएड और इंजीनियरिंग की परीक्षा भी शामिल है।इस मौके पर प्रभारी छात्र कल्याण प्रो मिथिलेश मिश्रा, डीन दिलीप कुमार झा ,परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ,उप कुलसचिव डॉ जेपीएन विकर्तन ,डॉ मनोज कुमार ,परिसंपदा पदाधिकारी डॉ पटवारी यादव आदि मौजूद थे।
@PurneaUniversity
🔘 BEd, LLB, BTech, BCA(Hons), CND(Hons), BBA(Hons) Part 2 Examination:- 25 November
🔘 BCA 2nd & 4th Semester Examination:- 25 November
🔘 BTech Part 3 Examination:- 25 November
🔘 BA, BSc, BCom Part 2 Examination:- 15 December
🔘 BEd, LLB, BTech, BCA(Hons), CND(Hons), BBA(Hons) Part 1 Examination:- 14 December
🔘 BA, BSc, BCom Part 1 Examination:- 4 January
@PurneaUniversity




0 Comments